छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर न्यूज : उन्हें किया नमनमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दाऊ कल्याण सिंह दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल के अलावा अनेक अस्पताल , पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि दाऊ जी के पुण्यकर्म हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनका नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button