Chhhattisgarh top News: छत्तीसगढ़ में 1 जून से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’, एक साथ मिलेगा तीन महीने का चावल…

Chhhattisgarh top News अगर आप भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त राशन योजन का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार 1 से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ का आयोजन करने जा रही है। बता दें कि, 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई, अगस्त माह का चावल एकमुश्त वितरित होगा। राज्य सरकार ने 13 हजार 928 उचित मूल्य दुकानों को चावल आबंटन का निर्देश दिया है।
1 जून से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ का आयोजन
सभी दुकानों में चावल का भण्डारण कार्य तेजी से जारी है, ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। राज्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 1 जून से 7 जून तक चावल उत्सव के दौरान सभी उचित मूल्य दुकानों से चावल का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर दुकानों में वितरण संबंधित जानकारी का प्रदर्शन अनिवार्य किया गया है।
चावल का समुचित भण्डारण सुनिश्चित के निर्देश
खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने 28 मई को ‘चावल उत्सव’ की तैयारी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्हें निर्देश दिया गया कि प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में समय से पूर्व चावल का समुचित भण्डारण सुनिश्चित किया जाए। चावल का वितरण दुकान स्तर की निगरानी समिति की उपस्थिति में हो, और प्रत्येक लाभार्थी को ई-पॉस मशीन द्वारा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात ही चावल प्राप्त हो। साथ ही लाभार्थियों को वितरित चावल की पावती रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए।
चावल उत्सव क्या है?
चावल उत्सव एक विशेष अभियान है जिसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को तीन महीने (जून, जुलाई, अगस्त) का चावल एकमुश्त (एक साथ) वितरित करेगी।
चावल का वितरण कब और कहां किया जाएगा?
चावल का वितरण 1 जून से 7 जून 2025 तक किया जाएगा। यह वितरण राज्य की 13,928 उचित मूल्य दुकानों (FPS – Fair Price Shops) के माध्यम से किया जाएगा।
किन परिवारों को इसका लाभ मिलेगा?
इसका लाभ राज्य के सभी राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा।
राशन लेने के लिए क्या दस्तावेज़ ज़रूरी होंगे?
Chhhattisgarh top Newsचावल प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को राशन कार्ड और परिवार के किसी सदस्य की पहचान (जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र) दिखाना आवश्यक होगा



