अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर। Chhattisgarh Weather Report : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। उत्तरी और दक्षिणी हवाओं के संगम के कारण प्रदेश का मौसम में हल्की गिरावट के साथ बारिश के चलते उमस बढ़ गई है।
मंगलवार को आसमान पर हल्के बादल थे।
वहीं आज भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। बस्तर में बारिश हुई। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना है। उत्तरी व दक्षिणी हवा का संगम दक्षिण छत्तीसगढ़ है। इसके कारण अगले 24 घंटे में एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
Cg: नसबंदी ऑपरेशन में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, काट डाली महिला की अतड़ी
Chhattisgarh Weather Report : राजधानी रायपुर में मंगलवार को सूर्य की तपिश कुछ कम थी। 10 फीसदी बादल छाए हुए थे। यहां अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने रायपुर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41.5, पेण्ड्रारोड में 39.9, अंबिकापुर में 38.5, जगदलपुर में 38, दुर्ग में 39.2 और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस था।
CG: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर मंत्री सिंहदेव ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा….
इधर लूट का अलर्ट
मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो राजस्थान से आ रही ड्राय विंडस के चलते प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी भोपाल में पारा 41 डिग्री के पार हो गया है। मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बीते 24 घण्टे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री खरगोन में दर्ज हुआ।