Chhattisgarh Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने इन 14 ट्रेनों को अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह? – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने इन 14 ट्रेनों को अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 4 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के चलते ये गाड़ियां प्रभावित रहेगी।

 

Chhattisgarh Train Cancelled: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 7 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। बताया गया है कि गोंदिया रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात को अस्थायी रूप से बाधित करना जरूरी हो गया है।

 

read more Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; एक झटके में ₹6,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई चांदी, जानें लेटेस्ट रेट

 

 

Chhattisgarh Train Cancelledरेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button