Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव, अगले 3 दिनों में 24 जिलों में होगी जोरदार बारिश... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव, अगले 3 दिनों में 24 जिलों में होगी जोरदार बारिश…

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। महासमुंद में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है। बुधवार को तीनों खेत पर काम करते वक्त चपेट में आ गए। इस बीच मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बुधवार 06 अगस्त को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 5.6 डिग्री और 2.3 डिग्री अधिक है।

  शहर   अधिकतम तापमान (°C)   न्यूनतम तापमान (°C)   सामान्य से अंतर
  राजनांदगांव   36.0   —   —
  पेंड्रारोड   —   22.2   —
  रायपुर   35.2   26.6   अधिकतम: +5.6°C, न्यूनतम: +2.3°C

कई शहरों में बारिश

राज्य के कई हिस्सों में बुधवार 06 अगस्त को बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में 44 मिमी, पेंड्रारोड में 40 मिमी, राजनांदगांव में 50 मिमी और ओरछा, दुर्ग, कोंटा सहित अन्य स्थानों पर भी हल्की वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए तेज गर्जना, बिजली चमकने और बौछारों की चेतावनी जारी की है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में 7 अगस्त को बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

 

Read more Share Market Opening 7 August: डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ के बाद शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 281 और निफ्टी 110 अंकों के नुकसान के साथ खुले…

 

बिलासपुर में गर्मी ने किया बेहाल

Chhattisgarh top newsबिलासपुर में बीते एक हफ्ते से तेज गर्मी और उमस का दौर जारी है। 2 अगस्त को तापमान सामान्य से कम था, लेकिन इसके बाद तापमान ने रफ्तार पकड़ ली। बुधवार 06 अगस्त को पारा 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। तेज धूप और उमस ने लोगों को सावन की ठंडक भूलने पर मजबूर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button