Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कल से शुरू करेगी संविधान बचाओ यात्रा, सचिन पायलट समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल…
Chhattisgarh Top News कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा कल यानी 19 मई से शुरू होगी. पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में यह रैली निकाली जाएगी. राज्य स्तरीय रैली का आयोजन जांजगीर-चांपा में दोपहर 3 बजे किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वे बिलासपुर में संविधान बचाव रैली में शामिल होंगे. इससे पहले सचिन पायलट रायपुर में पहलगाम हमले के पीड़ित मिरानिया परिवार से मुलाकात करेंगे. . रात्रि विश्राम वे बिलासपुर में करेंगे और कल संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे
मंत्री लखनलाल आज 1.20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा दौरे पर रहेंगे. वे शाम 5.30 बजे 1.20 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. दोपहर 12.15 बजे वे नगर निगम द्वारा आयोजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3.20 बजे टीपी नगर में वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे. शाम 6.20 बजे चंद्रा समाज सामुदायिक भवन, पोड़ीबहार में वेडिंग जोन और सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे.
25 को शहादत दिवस मनाएगी कांग्रेस
कांग्रेस 25 मई को शहादत दिवस मनाएगी. यह दिवस झीरम घाटी में नक्सली हमले में शहीद हुए नेताओं की स्मृति में मनाया जाएगा. कार्यक्रम जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे. शहीदों में नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार और अन्य नेता शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर 11 जून को भी शहादत दिवस मनाया जाएगा.
आज से यूनियन क्लब में खेल प्रशिक्षण शिविर
Chhattisgarh Top Newsयूनियन क्लब और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ रीजन द्वारा 18 मई से 15 जून तक यूनियन क्लब में मेगा खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. उद्घाटन संतश्री युधिष्ठिर लाल के मुख्य आतिथ्य में होगा. विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी विशेष अतिथि होंगे. क्लब अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि शिविर में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा.



