छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Chhattisgarh Top news छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से रायपुर जा रहा था, जब लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 51 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

 

ओडिशा से तस्करी का मामला

ओडिशा देश में गांजा के सर्वाधिक उत्पादन के लिए कुख्यात है, और यहां से देश के लगभग 70 फीसदी इलाके में गांजा की तस्करी (CG Ganja Smuggling) होती है। बस्तर ओडिशा से गांजा तस्करी का सबसे सुरक्षित और आसान मार्ग माना जाता था, लेकिन पिछले पांच वर्षों में बस्तर पुलिस ने लगभग 36.17 लाख 43 हजार रुपए का गांजा बरामद किया है, जिससे तस्करों के लिए यह मार्ग अब आसान नहीं रहा।

 

पुलिस की कार्रवाई

बस्तर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद है। ओडिशा सरकार भी ‘ग्रीन क्लीन मिशन’ के तहत गांजा की खेती को नष्ट करने और तस्करी को रोकने के लिए अभियान चला रही है।

 

ये भी पढ़ें: Indonesia News: समुद्री जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग

 

गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम

Chhattisgarh Top newsबस्तर पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के खिलाफ उनकी मुहिम को बल मिलता है। पुलिस की सख्ती से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, और उन्हें तस्करी के तरीके और मार्ग बदलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button