Chhattisgarh Top news: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें आवेदन.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Top news: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें आवेदन..

Chhattisgarh Top news छत्तीसगढ़ के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के अलग-अलग विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। अगर आप भी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, बालोद जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन दिनों विभिन्न विषयों के शिक्षक सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकली है। कल से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक युवा निर्धारित समयावधि ने ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हो रहा है?

आवेदन 18 जुलाई 2025 से शुरू होंगे।

अंतिम तिथि क्या है?

28 जुलाई 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है।

कौन-कौन से पदों पर भर्ती हो रही है?

प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक, ग्रंथपाल, लैब असिस्टेंट, व्यायाम शिक्षक, भृत्य और चौकीदार सहित कई पदों पर।

आवेदन कहां से और कैसे करना होगा?

आवेदन ऑनलाइन मोड से करना होगा। संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

क्या यह भर्ती केवल बालोद जिले के लिए है?

फिलहाल यह भर्ती बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए की जा रही है।

Read More :  Kanwar Yatra: कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों के लिए इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध; पुलिस ने जारी किया गाइडलाइन…

 

 

:Chhattisgarh Top news जिला शिक्षा अधिकारी व उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद, डौंडी, डौंडी-लोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुंडरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोहंदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानासुञ्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमाडुला, घोटिया में प्राचार्य के 15 पद, व्याख्याता के 40 पद शिक्षक के 53 पद, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 1 पद, प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के 1 पद, सहायक शिक्षक के 53 पद, प्रयोगशाला सहायक के 1 पद, व्यायाम शिक्षक के 3 पद, ग्रंथपाल के 1 पद, सहायक ग्रेड-02 के 3 पद, सहायक ग्रेड-03 के 2 पद, भृत्य के 7 पद एवं चौकीदार के 1 पद के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। कल से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button