Chhattisgarh top news: तेज रफ्तार का कहर, यात्रियों से भरी टाटा एस पलट ने से 12 लोग घायल…

Chhattisgarh top news जिले में शनिवार की शाम मर्दापाल बाजार से लौटते समय यात्रियों से भरा एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा मर्दापाल अस्पताल के पास उस वक्त हुआ जब वाहन चालक तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पलटने की इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें सात गंभीर घायलों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल कोण्डागांव भेजा गया
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल मर्दापाल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकांश कांगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। घायल विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार वाहन अत्यधिक तेज़ गति में था और चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया जिसके चलते यह दुर्घटना घटी। गंभीर घायलों का कोण्डागांव ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में जनिता बेलसरिया (10) पिता रामेश्वर निवासी कांगा, संगति कोर्राम (55) पत्नी दयालु निवासी छोटेकुरुषनार, बुधन नाग (60) पति सोमारू निवासी कांगा, विष्णु विश्वकर्मा (26) पिता सियाराम निवासी मर्दापाल, फूलदाई कश्यप (32) पत्नी जयलाल निवासी कांगा, समली नाग (24) पत्नी शीलधर निवासी कांगा, नीलेश्वरी दीवान (14) पिता मंगलू निवासी कांगा शामिल हैं।
।
मर्दापाल वाहन दुर्घटना 2024 कब और कहाँ हुई?
“मर्दापाल वाहन दुर्घटना 2024” शनिवार शाम को मर्दापाल अस्पताल के पास हुई, जब एक टाटा एस वाहन पलट गया।
मर्दापाल वाहन दुर्घटना 2024 में कितने लोग घायल हुए हैं?
इस “मर्दापाल वाहन दुर्घटना 2024” में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई गई है।
घायल यात्रियों को कहाँ भर्ती कराया गया है?
“मर्दापाल वाहन दुर्घटना 2024” के गंभीर घायलों को कोण्डागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना का कारण क्या था?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, “मर्दापाल वाहन दुर्घटना 2024” का कारण तेज़ रफ्तार और चालक की लापरवाही था।
क्या मर्दापाल दुर्घटना में किसी की मौत हुई है?
अब तक “मर्दापाल वाहन दुर्घटना 2024” में मृत्यु की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर है।