छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर में स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जा रहे थे 5 किलो गांजा, मोहल्ला वासियों ने पकड़ा, ड्राइवर फरार

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। हैरानी की बात यह है कि वाहन से गांजा पुलिस की कार्रवाई के दौरान नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के शक के बाद सामने आया। लोगों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा मिला।

 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांजा से भरी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। हालांकि वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे रायपुर में किसे पहुंचाया जाना था।

 

नाली में फंस गई थी स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक सुबह के समय महासमुंद पासिंग सफेद रंग की स्कॉर्पियो डीडी नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाली में फंस गई थी। वाहन के फंसने के बाद ड्राइवर घबरा गया और मौके से निकलने की कोशिश करने लगा। वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में गांजा मिला। गांजा देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। वाहन का नंबर CG 06 HE 9900 बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो और उसमें रखा गांजा अपने कब्जे में ले लिया।

 

 

ये भी पढ़ेंHonor: 6000mAh की बैटरी के साथ Honor ने लॉन्च किया यूनीक फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसे रायपुर में किस जगह पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

ड्राइवर मौके से फरार

Chhattisgarh top newsस्थानीय लोगों को शक होने और वाहन की तलाशी लिए जाने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त करने के साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के दस्तावेज, नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में वाहन मालिक और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button