Chhattisgarh top news: साय सरकार का बड़ा फैसला; अब सड़कों पर नजर आएंगी 24 इलेक्ट्रॉनिक बसें, जानें किन जिलों में होगा संचालन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: साय सरकार का बड़ा फैसला; अब सड़कों पर नजर आएंगी 24 इलेक्ट्रॉनिक बसें, जानें किन जिलों में होगा संचालन

Chhattisgarh top news राजधानी मे आज सीएम विष्णु देव साय की अगुवाई में मंत्रिपरिषद् के बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये। (CG Cabinet Key Decisions E-Buses in Chhattisgarh) बैठक में ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (PSM) स्कीम के अंतर्गत डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) की सहमति भारत सरकार को प्रेषित करने की अनुमति प्रदान की गई है।

 

 

इस निर्णय से रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में स्वीकृत कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल, सुरक्षित और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

 

read more Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

 

 

कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

Chhattisgarh top newsआज मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण निर्णय से आम नागरिकों और निवेशकों को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बनने का अवसर मिलेगा तथा कंपनी की वित्तीय क्षमता और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी। (CG Cabinet Key Decisions E-Buses in Chhattisgarh) मंत्रिपरिषद् ने इस संबंध में आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए कंपनी के संचालक मंडल को अधिकृत किया है।

Related Articles

Back to top button