Chhattisgarh top news: नीले ड्रम में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने 16 लाख का माल किया जब्त – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: नीले ड्रम में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने 16 लाख का माल किया जब्त

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केशरपाल आवासपारा गांव में दबिश देकर प्लास्टिक के नीले ड्रम से 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। यह पूरा मामला भनपुरी थाना क्षेत्र का है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केशरपाल आवासपारा गांव में एक घर के अंदर भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी और जांच के दौरान एक कमरे में प्लास्टिक के नीले ड्रम के भीतर छिपाकर रखा गया 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

 

read more Ujjwala LPG Cylinders: उज्ज्वला कनेक्शन वालों को बड़ा झटका, सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 किए

 

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Chhattisgarh top newsपुलिस ने इस मामले में केशरपाल निवासी किशोर बघेल (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बस्तर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button