Chhattisgarh top news: रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल

Chhattisgarh top news राजधानी रायपुर में एक बार फिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शहर में रेड रूम टेक्नो पार्टी नाम से आयोजित होने वाली पार्टी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम प्रमोट किया जा रहा है।

 

 

बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रमोशनल वीडियो में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो को अश्लील अंदाज में प्रस्तुत कर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में नशे से जुड़े पदार्थ परोसे जाने की भी आशंका जताई जा रही है। इसके बाद आयोजन स्थल की बुकिंग और अनुमति प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह पार्टी शुक्रवार को “फर्जी कैफे” नामक स्थान पर शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होने वाली है। पार्टी के लिए 40 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार और 8 हजार रुपये तक की बुकिंग फीस तय की गई है। इसके अलावा कलाकारों से मुलाकात के लिए अलग से शुल्क लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

 

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.3 करोड़ का गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

 

राजधानी में इस तरह की पार्टी के आयोजन को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Chhattisgarh top newsइस संबंध में ACP रमाकांत साहू ने बताया कि इस तरह के आयोजन की सूचना हमें नहीं मिली है। पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार का अश्लील आयोजन न किया जाए।

Related Articles

Back to top button