Chhattisgarh top news: रायपुर में कल RCB vs MI का महामुकाबला; केकेआर के लिए करो या मरो का मुकाबला – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर में कल RCB vs MI का महामुकाबला; केकेआर के लिए करो या मरो का मुकाबला

Chhattisgarh top news रायपुर में ipl का रोमांच अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। आईपीएल के 57वें मैच में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी।

 

एक तरफ अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही आरसीबी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी ओर केकेआर के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा माना जा रहा है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

 

IPL 2026: जीत की पटरी पर लौटी KKR

सीजन की खराब शुरुआत के बाद केकेआर ने शानदार वापसी की है। टीम ने अपने पिछले चार मुकाबलों में लगातार जीत हासिल कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में Finn Allen ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था। वहीं Cameron Green ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया।

 

गेंदबाजी में Varun Chakaravarthy, Kartik Tyagi और Anukul Roy शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अनुभवी ऑलराउंडर Sunil Narine ने भी इस सीजन किफायती गेंदबाजी करते हुए टीम को अहम विकेट दिलाए हैं। हालांकि केकेआर ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की है, ऐसे में आगे की राह आसान नहीं होगी।

 

टॉप फॉर्म में RCB, नजरें एक और जीत पर

दूसरी तरफ Royal Challengers Bengaluru इस सीजन जबरदस्त लय में नजर आ रही है। टीम 11 मुकाबलों में 14 अंक हासिल कर अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। पिछले मैच में Krunal Pandya ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 73 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं Devdutt Padikkal भी इस सीजन लगातार रन बना रहे हैं।

 

हालांकि टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli पिछले दो मुकाबलों में खाता तक नहीं खोल सके हैं। ऐसे में रायपुर में फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी में Bhuvneshwar Kumar शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस सीजन 11 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं। वहीं Josh Hazlewood ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाया है।

 

रायपुर की पिच पर गेंद और बल्ले की बराबरी की टक्कर

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच हमेशा से संतुलित मानी जाती रही है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। बड़े स्कोर अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते हैं, जबकि स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों प्रभाव छोड़ते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम हो सकती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स प्रभावी हो सकते हैं।

 

read more Chhattisgarh top news: रायपुर में कल RCB vs MI का महामुकाबला; केकेआर के लिए करो या मरो का मुकाबला

 

मौसम रहेगा साफ, गर्मी करेगी परेशान

मौसम विभाग और एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मुकाबले के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि गर्मी खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की परीक्षा ले सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और रणनीति काफी अहम साबित हो सकती है।

 

हेड टू हेड रिकॉर्ड में KKR आगे

आरसीबी और केकेआर के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 20 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की है, जबकि 15 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं। आंकड़ों के लिहाज से केकेआर का पलड़ा भारी दिखाई देता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

 

दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Chhattisgarh top newsइस मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नजरें विराट कोहली, क्रुणाल पंड्या, फिन एलन, सुनील नरेन और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी। रायपुर में लगातार दूसरे बड़े मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और स्टेडियम में एक बार फिर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है

Related Articles

Back to top button