Chhattisgarh top news: रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान…

Chhattisgarh top news रायपुर के विधायक कॉलोनी पुरैना में विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है

 

राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी पुरैना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां रहने वाले विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

 

ज़्यादा जानेंCG Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ किसानों के लिए GOOD NEWS; इस दिन 24 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे किसान सम्मान निधि के पैसे

 

विधायक कॉलोनी पुरैना की घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर के विधायक कॉलोनी पुरैना इलाके की बताई जा रही है। विंग कमांडर विपुल यादव 79 नंबर के बगलें में रहते थे। सुबह जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो मामले की जानकारी सामने आई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें: Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में गैस कि किल्लत! होटल- रेस्टोरेंट बंद, जाने कितने दिन का बचा है स्टॉक

 

हरियाणा के रहने वाले थे विपुल यादव

 

बताया जा रहा है कि विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और वर्तमान में रायपुर में पदस्थ थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

यह भी पढ़ें: Israel Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन; 1300 से ज्यादा लोगों की मौत, 140 अमेरिकी सैनिक घायल

 

खुदकुशी का कारण फिलहाल अज्ञात

 

Chhattisgarh top newsफिलहाल विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया

Related Articles

Back to top button