Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा, इस दिन मिलेगा धान का बोनस – RGH NEWS
अन्य खबर

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा, इस दिन मिलेगा धान का बोनस

Chhattisgarh top news धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। होली से पहले उन्हें बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ की साय सरकार 28 फ़रवरी को कृषक उन्नति योजना की राशि जारी करेगी। इसी योजना के जरिए किसानों को धान की अंतर राशि दी जाती है। योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और कुल 10,292 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

 

Dhan Bonus Release Date मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिल्हा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और किसानों के साथ संवाद करेंगे। उनका उद्बोधन सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारित होगा। इसी कार्यक्रम के जरिए 28 फ़रवरी को 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और कुल 10,292 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले घोषणा की गई थी कि होली से पहले किसानों को धान राशि दी जाएगी। अब यह स्पष्ट जानकारी सामने आ गई है कि 28 फरवरी को किसानों को यह राशि दी जाएगी।

 

15 से शुरू हुई थी धान की खरीदी 

15 नवंबर 2025 से शुरू धान खरीदी का महाभियान के तहत 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख टन धान की खरीदी की गई थी। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 33 हजार 149 करोड़ रुपये का भुगतान बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किया गया था। किसानों की मांग पर साय सरकार ने इसकी अवधि में दो दिन की बढ़ोतरी की थी।

 

read mire Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर

 

कृषक उन्नति योजना की राशि कब जारी होगी?

उत्तर: कृषक उन्नति योजना के तहत राशि 28 फ़रवरी 2026 को किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

 

इस योजना का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?

उत्तर: इस बार 25 लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।

 

कुल कितनी राशि किसानों को दी जाएगी?

Chhattisgarh top news: कुल 10,292 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button