Chhattisgarh top news: शादी की दावत बनी आफत! चौथिया भोज के बाद 50 से ज्यादा लोग बीमार, 27 की हालत गंभीर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: शादी की दावत बनी आफत! चौथिया भोज के बाद 50 से ज्यादा लोग बीमार, 27 की हालत गंभीर

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी समारोह के चौथिया कार्यक्रम के बाद दो पंचायतों के 40 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. कोसमी उपस्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है.

 

शादी की दावत बनी आफत! भोज खाकर अस्पताल पहुंच गए 44 लोग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खुशियों भरा शादी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया. शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए दो अलग-अलग पंचायतों के दर्जनों ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं. स्थिति इतनी भयावह है कि सुबह होते ही गांवों में एंबुलेंस की आवाजें गूंजने लगीं और देखते ही देखते अस्पतालों में मरीजों का तांता लग गया.

 

 

पूरा मामला गरियाबंद के दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत आमदी के आश्रित ग्राम मोहलाई के ग्रामीण कुटेना में आयोजित एक शादी समारोह के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वहीं ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के ग्रामीण धवलपुर में आयोजित एक अन्य भोज कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे.

 

 

कल रात तक सब कुछ सामान्य था. ग्रामीण हंसी-खुशी दावत का आनंद लेकर अपने घर लौटे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. आज सुबह जैसे ही सूरज की पहली किरण पड़ी, ग्रामीणों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. देखते ही देखते उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द ने विकराल रूप ले लिया.

 

 

कम पड़ गए बेड

 

फूड पॉइजनिंग का असर ऐसा था कि बीमारों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई. जानकारी के अनुसार मोहलाई (आमदी पंचायत) के 17 ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार हैं. वहीं, बोइरगांव (दर्रीपारा पंचायत) की स्थिति और भी चिंताजनक है. जहां 27 ग्रामीणों की हालत बिगड़ी है.

 

वर्तमान में उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में युद्ध स्तर पर मरीजों का इलाज जारी है. अस्पताल परिसर में तिल रखने की जगह नहीं बची है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं. आशंका है कि यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

 

सरपंचों ने संभाला मोर्चा, प्रशासन में हड़कंप

इस विपदा की घड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधि ढाल बनकर खड़े हो गए हैं. आमदी पंचायत के सरपंच आत्माराम नेताम और दर्रीपारा के सरपंच राजकुमार सोरी खुद मौके पर मौजूद हैं. वे न केवल मरीजों की देखरेख कर रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर बेहतर इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं.

 

प्रशासनिक हलकों में भी इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें प्रभावित गांवों मोहलाई और बोइरगांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं, ताकि लक्षण वाले अन्य मरीजों को तुरंत उपचार दिया जा सके.

 

read more CG BJP Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने तय किए ये 7 संभावित चेहरे, जानिए किस-किस पर लगाई बाजी

 

क्या दावत का खाना था जहरीला?

Chhattisgarh top newsप्राथमिक दृष्टि से इसे फूड पॉइजनिंग माना जा रहा है. शादी समारोह में परोसे गए भोजन के सैंपल की जांच की जा सकती है. गर्मी के इस मौसम में भोजन का जल्दी खराब होना या साफ-सफाई में चूक इस बड़ी घटना का कारण हो सकती है. फिलहाल प्राथमिकता सभी ग्रामीणों की जान बचाना है.

Related Articles

Back to top button