Chhattisgarh top news: वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इस तरीके से ऐसे करें पता

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरा हो गया है। चार महीने तक चली एसआईआर प्रक्रिया के बाद 21 फरवरी 2026 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। नई सूची में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं। ड्राफ्ट के बाद 2.34 लाख वोटर बढ़े> ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद दावे-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात मतदाताओं की संख्या में 2,34,994 की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। पूरे अभियान में 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची को अपडेट किया गया। करीब 1.84 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया।
27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड पर चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक अधिकारियों, BLO और बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।
ऑनलाइन भी देख सकते हैं अपना नाम
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर किया गया है। इसके अलावा यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकते हैं।
- वेबसाइट: https://ceochhattisgarh.nic.in
- वोटर पोर्टल https://voters.eci.gov.in
- ECINET ऐप
- बीएलओ (BLO) के माध्यम से
- जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय स
read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ SIR की फाइनल लिस्ट जारी.. 25 लाख वोटरों के कटे नाम…
महत्वपूर्ण निर्देशः
Chhattisgarh top newsयदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए तथा कोई किसी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो इस उद्देश्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, आधुनिकता और समावेशिता के लिए चलाए गए इस निर्वाचक नामावलियों का
- इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (BLOS) और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय रहा है।ड्राफ्ट से पहले कितने मतदाता: 2,12,30,737
ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद कितने मतदाता: 1,84,95,920
अंतिम प्रकाशन के बाद कितने मतदाता: 1,87,30,914
27 हजार से ज्यादा BLO ने घर-घर किया सर्वे



