Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख? कृषि मंत्री की आज CM के साथ होगी अहम बैठक – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख? कृषि मंत्री की आज CM के साथ होगी अहम बैठक

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में धान खरीदी  खत्म होने की कगार पर है। सरकार की तय डेडलाइन के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक किसानों से धान खरीदी की जाएगी। लेकिन दूसरी ओर अभी तक कई किसानों ने अपना धान नहीं बेचा है और डेट आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस भी किसानों के धान को लेकर सियासत कर रही है और सरकार को घेरने की कवायद में लगी हुई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि किसानों के हित में फैसला लिया जाएगा।

 

बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख

Dhan Kharidi Last Date CG दरअसल कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धान खरीदी की तारीख बढ़ाने (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 Date Extension) की मांग हो रही है, कुछ जगहों पर टोकन नहीं कटा या खरीदी नहीं हुई है। उन्होंने आगे बताया कि कृषि विभाग के PS द्वारा पत्र भेजा गया है और आज मैं CM विष्णु देव साय से मुलाकात करूंगा। किसानों के हित में निर्णय लिया जाएगा। कृषि मंत्री नेताम के बयानों से ये तो तय है कि सरकार किसानों के हित को देखते हुए धान खरीदी की तारीख बढ़ा सकती है।

 

सहकारिता मंत्री ने कही ये बात

वहीं दूसरी ओर सहकारिता मंत्री केंदार कश्यप (Kedar Kashyap Dhan Kharidi Statement) ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आवश्यकता होगी तो तारीख बढ़ाई जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति बनते दिखाई नहीं दे रही है। सहकारिता मंत्री के बयान से ये बात स्पष्ट है कि सरकार फिलहाल धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर कोई विचार नहीं कर रही है। हो सकता है 31 जनवरी को धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi Update 31 January) का आंकलन करने के बाद तारीख आगे बढ़ाने पर सरकार फैसला ले।

 

 

अवैध धान खपाने वालों पर हुई कार्रवाई

वहीं, धान खरीदी कम होने के सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो वास्तविक धान है वही खरीदी हो रही है। पहले बॉर्डर वाले जिलों से अवैध धान की खरीदी होती थी, लेकिन हमारी सरकार लगातार बिचौलियों पर कार्रवाई कर रही है और अवैध धान को जब्त कर रही है। बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी के दौरान हजारों क्विंटल अवैध धान जब्त किए गए हैं और बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

 

105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

13 जनवरी 2026 को प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीदी और सबसे अधिक भुगतान है।

 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की वर्तमान अंतिम तारीख क्या है?

सरकारी आदेशानुसार, धान खरीदी की वर्तमान अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तारीख बढ़ाने को लेकर क्या कहा है?

उन्होंने कहा है कि जहाँ टोकन नहीं कटे हैं या खरीदी रुकी है, वहाँ के किसानों की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। विभाग ने इसके लिए पत्र भी भेजा है।

अब तक छत्तीसगढ़ में कितनी धान खरीदी हो चुकी है?

13 जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, 17.77 लाख किसानों से लगभग 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

क्या टोकन की समस्या के कारण तारीख बढ़ सकती है?

हाँ, राज्य के कई केंद्रों पर टोकन पेंडिंग होने और धान का उठाव समय पर न होने से जाम की स्थिति बनी है, जिसके आधार पर तारीख बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का तारीख बढ़ाने पर क्या रुख है?

Chhattisgarh top newsउनका कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन यदि आवश्यक हुआ तो 31 जनवरी के बाद आकलन करके ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button