छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news; मारा गया एक और पति: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बिजली का करंट देकर मार डाला, 1 साल बाद हुआ खुलासा

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतर्गत बांदे थाना पुलिस ने एक साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त जांच में मुकेश विश्वास हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों और तलाक के विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने पहले मुकेश को खेत में बुलाया, फिर अत्यधिक शराब पिलाकर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी और पूरे मामले को हादसा साबित करने की कोशिश की।

 

Read more Raigarh News : अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार

 

हादसा बताकर बचने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक मामला बांदे थाना क्षेत्र का है, जहां पिछले वर्ष दल्लीराजहरा के निवासी मुकेश विश्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। 24 मई 2025 को मुकेश का शव अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में मामला दुर्घटना या सामान्य मौत जैसा दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को घटना पर संदेह था। इसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, साइबर विश्लेषण और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले की परत-दर-परत जांच की।

 

पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 4 गिरफ्ता

17 साल से प्रेमी के साथ चला अवैध संबंध

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी का करीब 17 वर्षों से एक व्यक्ति के साथ लव अफेयर था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था और तलाक को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसे खेत में बुलाया गया, शराब पिलाकर बेहोशी की हालत में पहुंचाया गया और फिर बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया ताकि किसी को शक न हो।

 

हत्या में इस्तेमाल विद्युत तार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद।

विद्युत तार, मोबाइल फोन बरामद

Chhattisgarh top newsपुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी, प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल विद्युत तार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में लंबित अंधे कत्ल के मामलों की समीक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस हत्याकांड सहित चार पुराने मामलों का खुलासा करने में सफलता मिली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button