Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 143 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त

Chhattisgarh today news होली के त्योहार के बाद पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ऑफिस से जारी इस आदेश में 143 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है, जिसमें 1 टीआई, 4 एसआई, 10 एएसआई और बड़ी संख्या में आरक्षक और प्रधान आरक्षक हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों का तबादला प्रशासनिक कसावट लाने और कानून व्यावस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। यह आदेश एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया है।

बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल
Chhattisgarh today newsएसपी ऑफिस से जारी आदेश में उन पुलिसकर्मियों का नाम शामिल किया गया है, जो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नए स्थानों पर भेजा गया है। इसमें थाना प्रभारियों से लेकर उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल



