Chhattisgarh today news:लाल आतंक को एक और झटका, 26 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh today news:लाल आतंक को एक और झटका, 26 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

Chhattisgarh today news छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां 7 महिला नक्सलियों समेत कुल 26 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जो लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तलाश में थे।

 

 

 

माड़ डिविजन, PLGA के अलग अलग इलाकों में थे सक्रिय

 

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली माड़ डिविजन और पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। ये नक्सली सुकमा, ओडिशा और माड़ क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे दबाव और विकास कार्यों के चलते इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

 

Reae more 4Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर; श्राइन बोर्ड ने जारी की ये एडवाइजरी, जानना है जरूरी

पुलिस ने की बचे हुए नक्सलियों से अपील

सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा। इसमें आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर शामिल हैं, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

 

Chhattisgarh today newsएसपी ने क्षेत्र में सक्रिय बचे हुए नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति उनके लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य का रास्ता खोलती है। इस सामूहिक सरेंडर को सुरक्षा बलों की रणनीति और जन विश्वास का बड़ा संकेत माना जा रहा है

Related Articles

Back to top button