Chhattisgarh today News: छत्तीसगढ़ में बढ़ा इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, अब हर महीने मिलेगा इतना DA…

Chhattisgarh today News केंद्र की मोदी सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार भी केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत कर दिया है। यानी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी अब केंद्रीय कर्मचारियों के सामान ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं अब छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को भी अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
Chhattisgarh Top News दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी नागरिक आपूर्ति निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखों का अंतिमीकरण कर वित्तीय पत्रकों को अनुमोदित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के बजट का संचालक मंडल द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में मार्च 2025 से शासन द्वारा घोषित महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
5 कर्मचारियों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
वहीं वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के पांच दिवंगत सेवायुक्तों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके जीवन को स्थायित्व देने वाला भी सिद्ध होगा।
छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत किया गया है?
महंगाई भत्ता 53% कर दिया गया है, जो केंद्र सरकार के स्तर के बराबर है।
क्या यह वृद्धि नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को भी मिलेगी?
हां, निगम के सभी कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।
यह बढ़ा हुआ भत्ता कब से लागू होगा?
यह वृद्धि मार्च 2025 से लागू मानी जाएगी।
अनुकंपा नियुक्ति किसे दी गई है?
Chhattisgarh today Newsनिगम के 5 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।
क्या 2025-26 के लिए निगम का बजट भी पास हो गया है?
हां, बोर्ड ने 2025-26 के लिए बजट को स्वीकृति दे दी है।



