छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में सायबर अटैक से निपटने के लिए गृह विभाग जारी करेगा दिशा-निर्देश…

Chhattisgarh Samachar भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है।

 

गृह मंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए हैं कि राज्य में सायबर हमलों की आशंका को लेकर आज कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। राज्य पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

 

गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है और सभी को मिलकर इसका पालन करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने उसे हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान को समझना चाहिए कि अगर वह नहीं रुका, तो भारत अंतिम निर्णय लेने को भी तैयार है।”

 

 

यह भी पढ़ें-Big Breaking: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन किस घटना में था शामिल…

 

सायबर अटैक की आशंका, राज्य तैयार

पाकिस्तान द्वारा संभावित सायबर हमलों की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राज्य की सभी सरकारी संस्थाएं सायबर हमलों से निपटने के लिए तैयार हैं।

 

 

Read more Weather News: बस आ गया मॉनसून! मई के इस दिन केरल में देगी दस्तक, इस साल सामान्य से अधिक बारिश की संभावना…

 

Chhattisgarh Samacharउन्होंने यह भी कहा कि आज इस विषय पर राज्य गृह विभाग द्वारा कुछ विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Related Articles

Back to top button