Chhattisgarh News Today: यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट..

Chhattisgarh News Today छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी लगातार जारी है। रेलवे ने एक बार फिर कई यात्री ट्रेनों को रद्द करने, कुछ को देरी से चलाने और कुछ के रूट में बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे ने यह कदम रायपुर मंडल के सिलयारी-मांढर सेक्शन में ब्रिज नंबर 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट और दाधापारा-बिलासपुर सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग कार्य को देखते हुए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेने के चलते उठाया है। इस कारण 28 और 29 जून को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
29 जून को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों को रद्द (CG Train Cancelled List) किया गया है, उनमें मुख्य रूप से लोकल मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं:
ट्रेन संख्या | मार्ग | स्थिति |
---|---|---|
58201 | बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर | रद्द |
58204 | रायपुर-कोरबा पैसेंजर | रद्द |
68728 | रायपुर-बिलासपुर मेमू | रद्द |
68719 | बिलासपुर-रायपुर मेमू | रद्द |
68734 | बिलासपुर-गेवरारोड मेमू | रद्द |
68733 | गेवरारोड-बिलासपुर मेमू | रद्द |
28 जून को देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या | नाम | देरी |
---|---|---|
18241 | दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस | 4 घंटे |
12833 | अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस | 3:30 घंटे |
12859 | सीएसएमटी-हावड़ा एक्स. | 3:30 घंटे |
12860 | हावड़ा-सीएसएमटी एक्स. | 3 घंटे |
15159 | छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स. | 1 घंटा |
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
- 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस – गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर छपरा जाएगी।
- 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस – नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर बरौनी पहुंचेगी।
श्रावणी स्पेशल ट्रेन: सावन में शिवभक्तों को राहत
Chhattisgarh News Todayरेलवे ने सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए गोंदिया-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
- गाड़ी संख्या 08855/08856
- गोंदिया से: 11 जुलाई से 4 अगस्त तक हर शुक्रवार और सोमवार
- मधुपुर से: 12 जुलाई से 5 अगस्त तक हर शनिवार और मंगलवार
- कुल 16 फेरे, 18 कोच (जनरल, स्लीपर, एसी शामिल