Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में होली, ईद और महावीर जयंती से 14 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में होली, ईद और महावीर जयंती से 14 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…

Chhattisgarh news मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। इस महीने त्योहारों और रविवारों के चलते छुट्टियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का बेहतर अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 4 मार्च को होली, 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 27 मार्च को रामनवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। होली के दूसरे दिन भी कई शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहेगा।

 

14 दिन बंद रहेंगे कार्यालय

मार्च में कुल मिलाकर 14 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के साथ त्योहारों के अवकाश जुड़ने से केवल 17 कार्यदिवस ही बचेंगे। हालांकि इनमें से एक त्योहार शनिवार को पड़ने के कारण कुल अवकाश की गणना में समायोजित हो जाएगा

 

पूरे वर्ष 107 दिन का अवकाश

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी वर्ष 2026 के कैलेंडर में कुल 107 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इसमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश (शनिवार-रविवार को छोड़कर) और 61 वैकल्पिक अवकाश शामिल हैं। गजट में इन छुट्टियों की सूची प्रकाशित की जा चुकी है।

 

बैंकों की छुट्टियां

मार्च में बैंकों पर भी अवकाश का असर रहेगा। साप्ताहिक अवकाश के अलावा होली (3-4 मार्च, विभिन्न राज्यों में), ईद-उल-फितर (20-21 मार्च), रामनवमी (26-27 मार्च, राज्य अनुसार) और महावीर जयंती (31 मार्च) को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दूसरे और चौथे शनिवार (14 और 28 मार्च) के साथ सभी रविवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

 

read more Rashifal For Today : सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

 

 

Chhattisgarh newsत्योहारों से भरे इस महीने में जहां एक ओर सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को बैंक और दफ्तरों के काम समय रहते निपटाने की सलाह दी गई है, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button