छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में हथियारों के साथ 12 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 54 लाख रुपये का था इनाम

Chhattisgarh News जिले में संचालित ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े कुल 12 सक्रिय माओवादी कैडरों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा को त्यागते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन माओवादियों पर उनके पद और संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 5 फरवरी 2026 को सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से इन कैडरों ने पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 

सीनियर लीडर ने तोड़ा माओवाद से नाता

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने AK-47 और SLR राइफल, मैगजीन, कारतूस सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों को सौंपी। आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिला और 4 पुरुष कैडर शामिल हैं, जो लंबे समय से सशस्त्र माओवादी संगठन में सक्रिय थे। इनमें डीवीसीएम, एसीएम, पीपीसीएम, पार्टी सदस्य और पीएलजीए सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत माओवादी भी शामिल हैं। वरिष्ठ माओवादी नेता सोमडू मड़कम, जो दरभा डिवीजन के डीवीसीएम और कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रभारी थे, ने AK-47 के साथ आत्मसमर्पण किया। अन्य कैडरों ने भी हथियारों के साथ संगठन से नाता तोड़ने की घोषणा की।

 

50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता

Chhattisgarh News: पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित माओवादियों ने 250 जिलेटिन स्टिक, 400 डेटोनेटर, गन पाउडर से भरा एक प्लास्टिक ड्रम और कार्डेक्स वायर का एक बंडल स्वेच्छा से सौंपा है। सभी आत्मसमर्पित कैडरों के पुनर्वास और पुनर्समावेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन की नीति के तहत प्रत्येक कैडर को तात्कालिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत कर सकें।

 

read more UIDAI: एक झटके में 2.5 करोड़ से ज्यादा Aadhaar नंबर हुए डिलीट, जानिए UIDAI ने क्यों उठाया ये कदम

 

 

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Chhattisgarh Newsइस आत्मसमर्पण से अलग, बीजापुर के पेद्दागेलूर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयानक मुठभेड़ की खबर आ रही है। घटना के दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर भी मिली है। मौके पर DRG, CRPF और कोबरा जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला है और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज किया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से AK-47 राइफल भी बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में अब भी सतर्क हैं और शेष नक्सलियों की तलाश में कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button