Chhattisgarh news: इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Chhattisgarh news राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 07 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। Bastar Pandum 2026 Date मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति महोदया के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। Jagdalpur News Today, मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कब बस्तर आएंगी?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को बस्तर पंडुम के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर क्या तैयारियां की जा रही हैं?
Chhattisgarh news: सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।



