छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी कामयाबी; 6 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद…

Chhattisgarh news जिले के थाना कोंटा और भेज्जी क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त अभियान में कोंटा एरिया कमेटी से जुड़े छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो पर इनाम भी घोषित था।

 

कोंटा थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक पर 2 लाख और दूसरे पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों नक्सली वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र में फायरिंग की घटना और वर्ष 2024 में गंगराजपाड़ के ग्रामीण ताती बुधरा की हत्या में शामिल रहे हैं।

भेज्जी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों को विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे उनकी किसी बड़ी साजिश की आशंका को बल मिलता है।

 

Read more Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

 

 

Chhattisgarh newsइस कार्रवाई को थाना कोंटा व भेज्जी पुलिस बल, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 218 व 219 बटालियन ने मिलकर अंजाम दिया। सुरक्षा बलों की इस संयुक्त सफलता को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button