छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

Chhattisgarh news भीषण गर्मी के बीच सवाल उठ रहे थे कि, छत्तीसगढ़ में स्कूलों की शुरुआत कब से होगी?  सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 30 के बजाये 20 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया था। यह समर वेकेशन करीब 45 दिनों का था, जो 55 दिनों का हो गया।

 

Read more Gram Chikitsalaya Season 2 Trailer: ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

 

16 जून से खुलेंगे स्कूलों के पट

यह छुट्टियां 15 जून को खतम हो रही है। अटकलें लगाई जा रही थी कि, धूप और गर्मी को देखते हुए सरकार इसे 1 जुलाई तक बढ़ा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल तय तिथि यानी 16 जून को ही खुलेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक को खत प्रेषित कर दिया गया है।

 

 

मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने अपने पत्र में शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए शालाओं में विधिवत प्रवेशोत्सव मनाये जाने को कहा है। उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन, साफ़ सफाई और सभी जरूरी संसाधन पूरा करने के निर्देश दिए

क्या लिखा है आदेश में?

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने अपने पत्र में शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए शालाओं में विधिवत प्रवेशोत्सव मनाये जाने को कहा है।  उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन, साफ़ सफाई और सभी जरूरी संसाधन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

सरकार के तरफ से जारी आदेश में लिखा है कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट मंशा है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं सुन्दर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जावे। स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून, 2026 से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। इसके हेतु यह अत्यंत आवश्यक है कि शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी किया जावे। शाला प्रवेश उत्सव हेतु निम्नानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें:-

 

प्रवेश उत्सव के पूर्व संपादित किये जाने वाले विशेष कार्य

1. शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावे तथा यथासंभव बैनर-पोस्टर लगाया जावे, रैली निकाली जावे। गांवों में तथा शहरी वार्डों में मुनादी कराई जावे। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जावे।

 

2. शाला प्रारंभ होने के पूर्व शाला भवन/परिसर/अध्यापन कक्षों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कर ली जावे। शाला को आकर्षक एवं परिसर में ग्रीन-रिच वातावरण बनाया जावे। मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत 15 जून 2026 तक पूर्ण कर ली जावे।

 

Chhattisgarh news3. शाला स्तर/संकुल स्तर/ब्लॉक स्तर/जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जावे ताकि सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सके, इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा तैयार कर ली जावे

ख़बर शेयर करें:

Back to top button