Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खाद कालाबाजारी में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; ₹266 की सरकारी यूरिया ₹800 में बेच रहा था दुकानदार, दुकान सील

Chhattisgarh news जिले में खाद की कालाबाजारी जोरों पर है। किसानों को व्यापारी यूरिया जैसी खाद को तीन गुना अधिक कीमत में बेच रहे हैं। किसानों की शिकायत के बाद आज क़ृषि विभाग के उप संचालक खुद ही किसान बनकर यूरिया खरीदने जिला मुख्यालय के नानकचंद नंद किशोर कृषि केंद्र पहुंचे, जहां कृषि केंद्र के संचालक ने सभी किसानों की तरह उप संचालक को भी 266 रुपए 50 पैसा की यूरिया को 850 रुपए मे बिना बिल दिए बेच दिया, जिसके बाद क़ृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त कर दुकान को सील कर दिया।
खाद की कालाबाजारी से किसान भारी परेशान हैं। निजी कृषि केंद्र संचालकों की मनमानी इस कदर बढ़ी हुई है कि शासन द्वारा बनाई गई पास मशीन सुविधा की कीमत को ठेंगा दिखाते हुए किसानों से कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। मामले की शिकायत मिलने पर क़ृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने अपना सरकारी वाहन और पहनावा बदलकर एक किसान बनकर हकीकत जानने जिला मुख्यालय के नेताजी चौंक पर संचालित नानक चंद नंद किशोर के खाद दुकान पहुंचे और तीन बोरी यूरिया खरीदा। कृषि केंद्र के संचालक ने बकायदा किसान का आधार कार्ड लेकर पास मशीन में एंट्री किया और शासन द्वारा निर्धारित राशि 266 रुपये 50 पैसा दिखाया, लेकिन बिल दिए बिना किसान से तीन बोरी यूरिया की कीमत 2550 रुपये ले लिया।
read more Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
जारी रहेगी छापामार कार्रवाई : कृषि उपसंचालक
किसान के रूप में उपस्थित क़ृषि विभाग के उप संचालक ने व्यापारी से ज्यादा कीमत लेने पर आपत्ति भी की, लेकिन संचालक ने किसान से 2550 रुपये ही लिया, जिसके बाद उप संचालक ने अपने विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को कृषि केंद्र बुलाया और खाद गोदाम से भारी मात्रा में यूरिया, डीएपी और अन्य खाद जब्त किया। कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार बैठक लेकर कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी कई व्यापारी किसानों से अधिक दाम ले रहे हैं, जिसे रोकने के लिए विभाग की टीम अलग-अलग तरीके से कार्रवाई कर रही है। आगे भी इसी तरह छापामार कार्रवाई की जाएगी।
कालाबाजारी करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा किसान बनकर की गई छापामार कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वालों मे हड़कंप मच गया है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी भी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए एक कड़ा संदेश दिए हैं और दूसरी बार खाद की कालाबाजारी करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है



