Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियों को पुलिस ने दर दबोचा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियों को पुलिस ने दर दबोचा

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस कार्रवाई ने बड़ा खुलासा कर दिया। अंबिकापुर से लापता युवती की खोज में पहुंची पुलिस ने घोटिया बाईपास स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियां और एक युवक मिले। प्रारंभिक पूछताछ में देह व्यापार संचालित होने की आशंका सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ेंSwiggy Zomato Food Booking: स्विगी-जोमैटो से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा, बढ़ती ईंधन की कीमतों के कारण बढ़ा सकते हैं डिलीवरी चार्ज

 

 

गुमशुदा युवती की तलाश में कवर्धा पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की एक युवती कुछ दिनों से लापता थी। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि युवती कवर्धा के घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर के मकान में हो सकती है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस को वहां गुमशुदा युवती नहीं मिली, लेकिन मकान के भीतर तीन युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में मौजूद पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

 

 

पूछताछ में सामने आया देह व्यापार का शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मकान में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामला केवल सेक्स रैकेट तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है।

 

कोरबा की रहने वाली हैं युवतियां

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई तीन युवतियों में से दो कोरबा की रहने वाली हैं, जबकि एक युवती बिलासपुर की निवासी है। वहीं हिरासत में लिया गया युवक कवर्धा का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है।

 

पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

मामले को लेकर पुलिस अब गुमशुदगी, मानव तस्करी और देह व्यापार समेत कई एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है और मकान से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

 

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

Chhattisgarh newsमामले में कवर्धा थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि अंबिकापुर से कुछ लोग मदद मांगने पहुंचे थे। उनके परिवार की एक युवती गुमशुदा है, जिसकी तलाश की जा रही थी। सूचना मिली थी कि युवती कवर्धा में किरण पनागर के घर पर मौजूद है। इसी आधार पर पुलिस ने सहयोगात्मक कार्रवाई करते हुए रेड डाली। उन्होंने बताया कि मौके से तीन युवतियां और एक युवक मिले हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button