छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: रायपुर में घर से बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वॉड ने इलाके को घेरा

Chhattisgarh news राजधानी के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है।

 

Read more Indian Railways: भारतीय रेलवे में नया हाई-स्पीड बुकिंग सिस्टम लाने की तैयारी, अब 1 मिनट में बुक होंगे 1.25 लाख टिकट

 

बता दें कि यह इलाका रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मौके पर मिले संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।

 

 

Chhattisgarh newsफिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही

ख़बर शेयर करें:

Back to top button