Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल तक भरें संपत्तिकर, जमा नहीं करने पर 17 प्रतिशत देना होगा सरचार्ज.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल तक भरें संपत्तिकर, जमा नहीं करने पर 17 प्रतिशत देना होगा सरचार्ज..

Chhattisgarh news नगर निगम ने संपत्ति कर दाताओं को 30 अप्रैल तक बिना अधिभार (सरचार्ज) कर जमा करने की अंतिम मोहलत दी है। निगम के राजस्व विभाग ने कहा कि इस तिथि के बाद बकाया राशि पर 17 प्रतिशत अधिभार वसूला जाएगा।

 

नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भुगतान न करने वालों पर कुर्की व सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी। सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तत्काल करों का भुगतान करें।

 

 

यह भी पढ़ेंChhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों के लिए ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का हुआ ऐलान, अब घर जाने के लिए मिलेगा कन्फर्म टिकट

 

 

सभी 70 वार्डों के निवासियों से आग्रह किया

वैधानिक कार्रवाई के कारण होने वाले तनाव और परेशानी से बचने के लिए यह अंतिम अवसर दिया है। निगम प्रशासन ने सभी 70 वार्डों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे सुविधा का लाभ उठाएं।

 

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों के लिए ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का हुआ ऐलान, अब घर जाने के लिए मिलेगा कन्फर्म टिकट

घर बैठे भुगतान की सुविधा

नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम ने भुगतान के कई सरल माध्यम उपलब्ध कराए हैं, जिसके तहत निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://mcraipur.in/ से भुगतान कर सकते हैं।

 

Chhattisgarh newsसाथ ही गूगल प्ले स्टोर से मोर रायपुर मोबाइल एप डाउनलोड कर घर बैठे कर जमा कर सकते हैं। वहीं सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग और सदर काउंटरों पर कर जमा कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button