Chhattisgarh News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर मचा बवाल, अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

Chhattisgarh News अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी तनाव देखने को मिला। प्रशासन और पुलिस के बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कोशिश पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, करीब 5 एकड़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 35 से अधिक मकानों पर बुलडोजर चला। कई लोग अपने मकान छोड़ने को तैयार नहीं थे, जिसके कारण पुलिस और प्रशासन की बड़ी संख्या मौके पर तैनात की गई थी।
read more Income Tax Update: 1 अप्रैल से बदलने जा रहा आयकर नियम; 2026 से फॉर्म 16, फॉर्म 130 बन जाएगा
Chhattisgarh Newsविशेष रूप से, मेडिकल कॉलेज की जमीन पर भी अवैध कब्जा किया गया था, जिसे खाली कराने के लिए कार्रवाई जारी है। गंगापुर नालापारा क्षेत्र में भी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों और कानून के तहत की जा रही है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने अधिकारिक दस्तावेजों के साथ सहयोग करें और नियमों का पालन करें।


