Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर पिकअप पलट ने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल – RGH NEWS
अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर पिकअप पलट ने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

Chhattisgarh news नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाट के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 2 महिलाओं सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई. 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

 

यह हादसा देर रात लगभग 9 बजे नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम झारा घाट के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एक कमर्शियल पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे, जो रायनार क्षेत्र से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें पति पत्नी शामिल है. मृतक नारायणपुर के कपासी एवं नाऊ मुंजमेटा गांव के रहने वाले हैं जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

 

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी झारा थाना से पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल 108 संजीवनी एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं. इसके अलावा इस हादसे ने वाहन चालकों की लापरवाही को भी उजागर किया है, क्योंकि कमर्शियल पिकअप वाहनों का उपयोग सवारी वाहन के रूप में किया जा रहा है, जो कि नियमों के खिलाफ है.

 

read more Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अब बिना नंबर और आड़े–तिरछे प्लेट वाले बाइक–कार सवारों को नई मिलेगा पेट्रोल, निर्देशों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई

 

 

Chhattisgarh newsग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इस प्रकार की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी है, बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है.

Related Articles

Back to top button