Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री का एलान, फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेस हब... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री का एलान, फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेस हब…

Chhattisgarh News: Shyam Bihari jaiswal; छत्तीसगढ़ में फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेस हब बनाया जायेगी। ये जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के सिविल लाइन सर्किट हाउस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दी। इस वर्कशाप में प्रदेश के 100 औषधि नियामक मौजूद रहे।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के 30 लाख करोड़ के मेडिकल व्यापार का आधार आप सब हैं। दवा एवं मेडिकल डिवाइसेस की गुणवत्ता का निर्धारण सुनिश्चित किया जाता है और आपके कार्यों पर विश्वास कर पूरा देश मेडिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रहा हैं। इस परिस्थितियों में आपको अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उस विश्वास को बनाये रखना है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला छत्तीसगढ़ को फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगी।

 

Read more Cg News: पंचायत चुनाव के आरक्षण शेड्यूल में फिर हुआ बदलाव, जाने अब कब से कब तक आरक्षण की प्रक्रिया होगी पूरी

 

 

 

Chhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने कहा कि औषधि एवं मेडिकल डिवाइसेस के व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने भारत के संबंध में बात करते हुए कहा कि पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है जहां पर भारतीय दवा अथवा मेडिकल डिवाइसेस की आपूर्ति नहीं की जाती। खाद्य नियंत्रको और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा कि आपके अच्छे कार्यों की वजह से ही लोगों को सुविधा मिल पाती है और उन्हें बेहतर मेडिकल संसाधन उपलब्ध हो पाते हैं।

Related Articles

Back to top button