Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ Property Tax न भरने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में नगर निगम, इतने लाख प्रॉपर्टी होल्डर पर होगी बड़ी कार्रवाई…

Chhattisgarh Latest News रायपुर नगर निगम क्षेत्र में ऐसे करीब एक लाख मकान हैं, जिनसे पिछले एक दशक से संपत्ति कर नहीं वसूला गया है। इस वजह से निगम को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब नगर निगम ने इन मामलों में सख्ती दिखाने की तैयारी कर ली है। निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी तीन महीनों में विशेष अभियान चलाकर बकाया टैक्स वसूल किया जाए।
प्लॉट या मकान मालिकों ली जाएगी ये जानकारी
इस अभियान के तहत वार्डवार सूची बनाकर प्लॉट या मकान मालिकों से संपर्क किया जाएगा और उनका टैक्स जमा कराया जाएगा। टैक्स वसूली के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि संपत्ति का उपयोग किस प्रयोजन के लिए हो रहा है—रिहायशी, व्यवसायिक या अन्य—ताकि उसी अनुसार टैक्स तय किया जा सके।
निगम की खास मुमिम
Chhattisgarh Latest Newsबैठक में आयुक्त ने राजस्व जोन के निरीक्षकों और सहायक निरीक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगम एक विशेष मुहिम शुरू करेगा। चूंकि नगर निगम की कुल आय का लगभग 70% हिस्सा संपत्ति कर से आता है, ऐसे में टैक्स न मिलने की स्थिति में आर्थिक संकट और बढ़ सकता है