Chhattisgarh latest news: भिलाई स्टील प्लांट में टर्बाइन में हुआ ब्लास्ट, 7 कर्मचारी झुलसे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: भिलाई स्टील प्लांट में टर्बाइन में हुआ ब्लास्ट, 7 कर्मचारी झुलसे

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट में आग लगने से 7 मजदूर झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि टरबाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैली जिससे चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।

प्लांट के PBS-2 यूनिट में टरबाइन में अचानक हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हादसे में 7 कर्मी और  ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

 

आग लगते ही प्लांट में मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों में दहशत फैल गई। कई लोग जान बचाने के लिए पीछे के रास्तों से भागते नजर आए। मौके पर 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

 

 

reqd more West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में EC ने पहली बार जारी की Voter List, 91 लाख मतदाताओं की हुई छंटनी

 

Chhattisgarh latest newsप्रशासन और प्लांट प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टरबाइन ब्लास्ट को ही मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button