Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेट बढ़ी, अब इतने तारीख तक कर सकेंगे जमा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेट बढ़ी, अब इतने तारीख तक कर सकेंगे जमा

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ में सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों को बड़ी राहत दी है। अब आम लोग अपनी प्रॉपर्टी का टैक्स 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे। इस संबंध में प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिकोओं को निर्देशित किया गया है।

 

read more Price Hike April 1: ब्रेड-बिस्किट से लेकर जूते-चप्पल तक 1 अप्रैल से हो जाएंगे महंगे, 25% तक की होगी बढ़ोतरी

 

नगरीय प्रशासन विभाग के इस फैसले का उद्देश्य राजस्व वसूली के टारगेट को पूरा करना है, क्योंकि अधिकांश निकाय अभी तक तय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं।

 

1 मई से लगेगा 17% सरचार्ज

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने पर कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी। लेकिन 1 मई से भुगतान करने पर 17% तक सरचार्ज देना होगा।

 

घर-घर जाकर होगी वसूली

बढ़ी हुई अवधि के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर टैक्स वसूली करेंगे और लोगों को ऑनलाइन भुगतान के लिए भी प्रेरित करेंगे।

 

 

रायपुर निगम लक्ष्य से पिछड़ा

रायपुर नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 369 करोड़ रुपए का टैक्स वसूलने का टारगेट रखा था, लेकिन 30 मार्च तक करीब 310 करोड़ रुपए ही वसूले जा सके हैं, जो कुल टारगेट का लगभग 84 प्रतिशत है।

 

राजधानी के 50 हजार लोगों ने भरा टैक्स

रायपुर निगम क्षेत्र में करीब 4 लाख करदाता हैं, जिनमें से साढ़े तीन लाख लोगों ने टैक्स जमा कर दिया है, जबकि 40 से 50 हजार लोग अभी भी बाकी हैं। अधिकारियों को 30 अप्रैल तक इनसे वसूली कर लक्ष्य पूरा करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: बम से उड़ाने की धमकी देने वाला सीरियल ईमेलर गिरफ्तार: देशभर की संस्थाओं को भेजे थे 1100 से ज्यादा ईमेल, मैसूर से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

 

 

टारगेट पूरा करने में इसलिए देरी

Chhattisgarh latest newsजानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग के कर्मचारियों की व्यस्तता भी लक्ष्य पूरा न होने की एक बड़ी वजह मानी जा रही। पिछले महीनों में उन्हें कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ीं हैं। जिनमें विभिन्न सर्वे और अन्य प्रशासनिक कार्य शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button