Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जांगला क्षेत्र स्थित इंद्रावती नदी के जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। घने जंगलों में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से तीव्र गोलीबारी हुई, जिसमें जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

 

घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने मृत नक्सलियों के शव के साथ SLR और INSAS जैसे हथियार बरामद किए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के जंगलों में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरत रही हैं।

 

सूचना पर निकली थी संयुक्त टीम

जानकारी के अनुसार जांगला थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के जैगुर-डोडुम जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें दो नक्सली मारे गए।

 

मारे गए नक्सलियों में एक महिला उग्रवादी भी शामिल है। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इलाके में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।

 

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 27 फरवरी से होने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा टली, जानें अब कब होगा एग्जाम

 

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

एसपी डॉ. जितेंद्र यादव के अनुसार मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दो शव बरामद हुए। मौके से एक SLR, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर बंदूक, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

 

कांकेर में महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

इधर कांकेर जिले में 23 वर्षों से सक्रिय रही महिला नक्सली डीवीसीएम मासे बारसा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह 2003 से दण्डकारणय, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थी। 26 फरवरी को वह जंगल के रास्ते AK-47 लेकर कांकेर पुलिस के सामने पहुंची और सरेंडर कर दिया।

 

read more Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई— कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

 

Chhattisgarh latest newsपुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। वहीं बीजापुर मुठभेड़ को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button