Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जबकि रायपुर में धुंध और ठंडी हवाओं के आसार हैं
:छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों के एक-दो इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में पहले ही ठंडी हवाओं का असर (CG Cold Wave Alert) देखा गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
अंबिकापुर सबसे ठंडा
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ है। कई जिलों में रात की ठंड सामान्य से काफी अधिक बनी हुई है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने लगा है।
कई जिलों में अलर्
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है और आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट्स में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। खासतौर पर सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा सहित कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh latest News: मुख्यमंत्री निवास में होगा साल का पहला जनदर्शन, CM साय आज सुनेंगे जनता की समस्याएं
8 जनवरी को धुंध रहने की संभावना
राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 8 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंड के चलते सुबह और रात के समय लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Chhattisgarh latest newsमौसम विभाग ने 7 से 9 जनवरी के बीच कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, वहीं किसानों को भी फसलों की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है



