Chhattisgarh Latest News: अवैध प्रवासियों के बढ़ते मामले के बीच छत्तीसगढ़ में नया नियम लागू, ठेका श्रमिकों के लिए लेबर्स वेरिफिकेशन अनिवार्य…

Chhattisgarh Latest News छत्तीसगढ़ में अवैध अप्रवासी मामलों में वृद्धि के बाद, श्रमिकों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम सबसे पहले दुर्ग भिलाई में लागू होगा। सभी ठेकेदार, जो निर्माण कार्य और उद्योगों में ठेका श्रमिक प्रदान कर रहे हैं, को अब अपने श्रमिकों का सत्यापन करवाना होगा।
दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक संकट के कारण अगर ठेकेदार विदेशी श्रमिकों को काम पर रख रहे हैं, तो उन्हें इस नियम का पालन करना होगा। जहां ठेका श्रमिकों की संख्या अधिक है, वहां सबसे पहले यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी, और बाद में यह पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।हाल ही में रायपुर में कुछ बांग्लादेशी श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया था।
दस्तावेजों में पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
इसे लेकर दुर्ग SP विजय अग्रवाल ने 28 मई को बैठक ली। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में ठेका श्रमिकों के संबंध में जानकारी, गेट पास बनाने की प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट्स में पुलिस वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया गया।
इसके साथ ही अवैध अप्रवासियों के ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी साझा करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, बाहरी लोगों की गतिविधियों की जानकारी संबंधित थाना को तुरंत सूचना देने की भी बात कही गई।
भिलाई में नाम बदलकर रह रहे थे दंपती
13 दिन पहले दुर्ग पुलिस की STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया था। भिलाई में पत्नी घरेलू काम करती थी और पति इंडस्ट्रीज में काम करता था। दोनों ने पासपोर्ट और वीजा के आधार पर भारत में प्रवेश किया। इस दौरान वीजा की डेट समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी दोनों यहां अवैध तरीके से रह रहे थे।
रायगढ़ में पश्चिम बंगाल के रहने वाले कई मिले
Chhattisgarh Latest Newsरायगढ़ जिले में काफी संख्या में लोग यहां पश्चिम बंगाल से आकर रह रहे हैं। जांच में धरमजयगढ़ में 12 संदिग्ध मिले थे। जिन पर माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। वहीं, लॉन्ग टर्म वीजा के साथ 7 लोग निवासरत हैं। जिसमें 2 पाकिस्तानी भाई-बहन के साथ ही 5 बांग्लादेशी हैं, जो लंबे समय से यहां लॉन्ग टर्म वीजा के साथ रह रहे हैं।