Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा एक्शन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत 7 नेता पार्टी से किया निष्कासित…

Chhattisgarh Latest News भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई की जद में आये नेताओं में युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठारी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित कर दिया गया है
गौरतलब है कि, धमतरी में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा ने यह आदेश जारी किया है।
Read more Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, दो दिन बाद शुरू होगा वितरण…
किन भाजपा नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है और कितने समय के लिए?
भाजपा छत्तीसगढ़ इकाई ने निखिल साहू, साहिलेन्द्र धेनुसेवक, सुनील निर्मलकर, भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठरी और रवेंद्र सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
2. निष्कासन की वजह क्या थी?
निष्कासन की मुख्य वजह धमतरी स्थित भाजपा कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और आगजनी है, जो जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर नेताओं के बीच विवाद के चलते हुआ।
3. यह कार्रवाई किसके निर्देश पर और किसके द्वारा की गई?
Chhattisgarh Latest Newsयह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा द्वारा आदेश जारी कर की गई है।