Chhattisgarh Latest News: रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार, दुर्ग में पुलिस ने 4 लड़कियों को 2 लड़कों के साथ रंगे हाथ पकड़ा..

Chhattisgarh Latest News दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भxडा फोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने चार महिला और दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
Read More: Chhattisgarh Current News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद..
बता दें कि, मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जहां जयंती नगर में एक मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आज इसका भांडा फोड़ किया। छापेमारी के दौरान मौके से चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

Chhattisgarh Latest Newsवहीं पुलिस ने बताया कि, उन्हें इस रैकेट के बारे में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है



