Chhattisgarh Latest News: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को दी जमानत, बेल के बाद भी रहेंगे जेल में... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Latest News: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को दी जमानत, बेल के बाद भी रहेंगे जेल में…

Chhattisgarh Latest News। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर को ईडी में दर्ज मामले में जमानत दे दी है। (Anwar Dhebar gets bail) ईडी ने अपनी चार्जशीट में अनवर ढेबर को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है।

 

दरअसल अनवर ढेबर लंबे समय से शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है। ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बेल के लिए याचिका लगाई गई थी। सोमवार को न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने जांच में समय लगने के आधार पर अनवर ढेबर को जमानत दे दी है।

 

गौरतलब हो कि इससे शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत के खिलाफ दायर चुनौती याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 29 नवम्बर 2024 को खारिज कर दिया था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इस जमानत को जांच एजेंसियों ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था।

 

बता दें कि इस बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, अरूणपति त्रिपाठी, कारोबारी अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन समेत कई आरोपियों को जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लगभग साल भर से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं।

 

Read more Chhattisgarh Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिल्ले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत…

 

वकील बोले- हमें न्याय मिला

 

अनवर ढेबर के वकील अमीन खान ने बताया कि ED की ओर से चल रहे आबकारी मामले में अनवर ढेबर की जमानत याचिका मंजूर हो गई है। इस मामले में जेल में बंद कुछ लोगों को पहले से ही जमानत मिल चुकी है। हमें न्याय मिला है।

 

Chhattisgarh Latest Newsलंबे समय तक किसी को जेल में बंद करके ट्रायल नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में EOW मामले में भी केस चल रहा है। हमें उम्मीद है कि EOW की ओर से चल रहे केस पर भी हमें जमानत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button