Chhattisgarh IT Raid: बिलासपुर-जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की छापेमारी; फिल ग्रुप और तिरुपति मिनरल्स सहित कई ठिकानों पर दबिश

Chhattisgarh IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में IT का बड़ा एक्शन
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है। वहीं चांपा स्थित कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के यहां भी आईटी की टीम पहुंची है। जयराम नगर स्थित निर्माणाधीन कोलवाशरी परिसर में भी आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू की है
जानकारी के अनुसार फिल ग्रुप पर भी आयकर विभाग ने रेड की है। फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा बताए जा रहे हैं। टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम अलग-अलग गाड़ियों में पहुंची, जिन पर SIR (सर्वे) के स्टीकर लगे हुए थे।
Chhattisgarh IT raid on coal traders” क्या है?
उत्तर: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की है।
read more IT Stocks: AI के डर से IT शेयरों में भूचाल; TCS समेत इन कंपनियों के 1300000000000 रुपये डूबे
दस्तावेज और रिकॉर्ड की चल रही जांच
अफसरों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी की जा रही थी। कारोबारी टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे।
कारोबार से होने वाली आय की तुलना में कम टैक्स भुगतान किए जाने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
वहीं जानकारों का कहना है कि आयकर टीम को कंपनी के रिकॉर्ड में कई खामियां मिली हैं और टैक्स चोरी के भी प्रमाण सामने आए हैं।
जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा-बिर्रा रोड पर स्थित तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने एक छापा मारा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोयला व्यापारी अंशुमान मुरारका के दफ्तर में की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम सुबह से ही कार्यालय में उपस्थित है, जहाँ वह दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। विभाग के अधिकारी कार्यालय के अंदर बैठकर आय-व्यय और खातों की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं।
अंशुमान मुरारका, जो तिरुपति मिनरल्स के प्रोप्राइटर हैं, कोयला उद्योग से जुड़े हुए हैं।
“Bilaspur coal business IT raid update” में किन लोगों के नाम सामने आए हैं?
Chhattisgarh IT Raid: जानकारी के अनुसार कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा, कोल कारोबारी अंशुल मुरारका और फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।



