छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय इलेक्शन होंगे या फिर टल जाएंगे? सीएम ने कही ये बात…

Chhattisgarh Election मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर के दौरे पर हैं। जगदलपुर रवाना होने से पहले रायपुर में उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बात की। नगरीय निकाय चुनाव और प्रशासक नियुक्त करने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव टलेगा नहीं, थोड़ा डिले जरूर हो सकता है। इसलिए प्रशासक बैठाए गए हैं। इससे पहले प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव टलने की संभावना जताई जा रही है। अब सीएम साय ने खुद इसे खारिज कर दिया है।

जगदलपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 3 सौ 50 करोड़ से ज्यादा कामों का लोकार्पण और भूमि पूजन का कार्यक्रम है।बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार वहां के मांझियों से सलाह लेगी। बस्तर के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है। एक साल के अंदर बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए हमारी सरकार सफल साबित हुई है। उस क्षेत्र के विकास के लिए नियद नेल्लानार योजना चलाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में प्रशासकों की नियुक्ति क्यों की गई है?

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर और सभापति के कार्यकाल समाप्त होने के कारण इन नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। यह प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए किया गया है।

बस्तर में विकास के लिए क्या योजनाएं चल रही हैं?

बस्तर में विकास के लिए मुख्यमंत्री ने नियद नेल्लानार योजना की बात की है, और वहां के स्थानीय लोगों से सलाह लेकर बस्तर के समग्र विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा, 350 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया जाएगा।

बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं?

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए एक साल के अंदर सरकार सफल रही है। शांति स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाएं और सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

 

Read more Raigarh News: रायगढ़ जेल काम्प्लेक्स मै मिली एक महिला की लाश दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

 

 

नगरीय निकाय चुनाव में देरी होने पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Chhattisgarh Electionचुनाव में देरी से प्रशासनिक कामकाज पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रशासकों के माध्यम से सभी कार्य जारी रहेंगे, नए टेंडर होंगे और सभी निर्णय लिए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button