Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 लाख से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस का गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है, जो पावर एक्सल गाड़ी से गांजा की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। यह पूरा मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, पुरुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने टीवीएस एक्सेल 100 क्रमांक सीजी 24 K 0170 से मादक पदार्थ गांजा ले जा रहा है। सूचना के बाद पुरुर थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और उनकी टीम ने मूरपार के पास गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो 6 लाख 5 हजार रुपए का 12.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
बालोद से रायपुर कर रहा था तस्करी
Chhattisgarh current newsवहीं जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवि नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 40 वर्ष बताया, जो कि कसेरी गांव में मनेरीपारा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह गांजा को बालोद से रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से 12.100 किलोग्राम गांजा और प्रयुक्त गाड़ी को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



