Chhattisgarh Current news: छत्तीसगढ़ में खत्म हो रहा नक्सलवाद, लेकिन जंगलों में छिपे IED होंगे चुनौती, अब तक 4580 IED जब्त   – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Current news: छत्तीसगढ़ में खत्म हो रहा नक्सलवाद, लेकिन जंगलों में छिपे IED होंगे चुनौती, अब तक 4580 IED जब्त  

Chhattisgarh Current news  31 मार्च 2026 तक देश से माओवाद खत्म करने की निर्धारित डेडलाइन के लिए अब महज गिनती का समय बचा है. बस्तर सहित देश में माओवाद जरूर समाप्ति की ओर है, लेकिन माओवादियों का घातक हथियार आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) अब भी फोर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. फोर्स को निशाना बनाने के लिए माओवादियों ने लंबे समय तक आईईडी का उपयोग किया, जिसके कारण फोर्स के 443 जवान शहीद हुए.

 

 

आईईडी से हुए नुकसान की गवाही आंकड़े भी देते हैं. साल 2001 से लेकर 2026 तक आईईडी से फोर्स को हुए नुकसान का दायरा बढ़ता रहा. इस अवधि में बस्तर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट की 1277 घटनाएं हुईं, जिनमें 443 जवान शहीद हुए और 915 जवान घायल हुए. साल 2010 में सबसे ज्यादा 101 जवान आईईडी की वजह से शहीद हुए, जबकि 2026 में अब तक आईईडी से एक भी जवान की शहादत नहीं हुई है.

 

158 लोगों की मौत 

पिछले 25 वर्षों में ऐसा कोई साल नहीं रहा, जब जवानों के खून से बस्तर की धरती लाल न हुई हो. फोर्स के जवानों के अलावा 158 आम नागरिकों ने भी आईईडी ब्लास्ट में जान गंवाई, जबकि 250 नागरिक घायल हुए. नक्सल मुक्त होने की राह में आईईडी एक बड़ा रोड़ा रहा है, इसलिए फोर्स ने विशेष रणनीति के तहत आईईडी जब्त करने और उनसे बचते हुए माओवादियों के गढ़ तक पहुंचने की योजना अपनाई.

 

read more Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री साय ने ली पश्चिम एशियाई संकट के कारण उत्पन्न स्थिति के संबंध में आज संभाग आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक

 

4580 IED जब्त किए 

पिछले 26 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, फोर्स ने 4580 आईईडी जब्त किए हैं. सबसे ज्यादा, साल 2025 में रिकॉर्ड 860 आईईडी बरामद किए गए. करेगुट्टा में ऑपरेशन के दौरान सबसे अधिक आईईडी बरामद किए गए। बस्तर से माओवाद जरूर खत्म होगा, लेकिन माओवादियों द्वारा बिछाया गया बारूद (आईईडी) अब भी फोर्स के लिए बड़ी चुनौती बना रहेगा, जिसे खत्म करने के लिए सरकार अब बस्तर के गांवों को IED मुक्त बनाने का अभियान चलाने की तैयारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button